---Advertisement---

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण चोरी,बंद घर की छत का टीन काट लाखों का माल ले उड़े चोर

On: April 11, 2026 3:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है और घर का छत का टीन काट कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 15 लाख रुपए के तकरीबन नकदी समेत जेवरातों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल का परिवार अपने पिता के निधन के बाद श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था। शनिवार को उनके पिता का निधन हो गया था। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने घर के दरवाजे, अलमारी, पलंग और लॉकर तोड़ दिए। परिजनों के अनुसार, चोर लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद, सोने-चांदी के आभूषण, सोने की चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति सहित लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए।

घर से संचालित कपड़े की दुकान से भी लगभग 50 हजार रुपए मूल्य के कपड़े, जिनमें जींस और साड़ियां शामिल हैं, चोरी हुए हैं। इस वारदात में कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।

माना जा रहा है कि इस चोरी में लगभग तीन चोर शामिल थे, जिन्होंने पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार को होने वाले श्राद्ध कार्यक्रम के लिए हाल ही में बैंक से निकाले गए डेढ़ लाख रुपए भी चोर अपने साथ ले गए।

परिवार के वापस लौटने पर उन्हें घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बागबेड़ा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वे आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!