---Advertisement---

बागबेड़ा:पुराने विवाद में एक अपराधी को दूसरे ने मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

On: September 17, 2025 9:26 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर में पुराने विवाद में पोपो मुंडा नामक अपराधी पर फायरिंग की खबर है। पोपो मुंडा को दो गोली मारी गई लेकिन एक गोली उसके प्राइवेट पार्ट में लगने की खबर है जबकि दूसरी गोली उसके कमर को छूकर निकल गई है। जिसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अपराधी के बारे में पता लगाने में सफल हो गई है बताया जा रहा है कि गांधीनगर निवासी बादल ने ही उसे पुराने विवाद में गोली मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय, महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं डाला वोट

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

शादी के मंडप में अश्लीलता की हदें पार, दुल्हन ने दूल्हे को जमकर किया Kiss; VIDEO वायरल

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा