---Advertisement---

एक दिवसीय डाक चौपाल का आयोजन किया गया    

On: July 25, 2024 2:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली लुपुंग पंचायत भवन में एक दिवसीय डाक चौपाल का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया शर्मिला देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्वी अनुमंडल रांची के डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान उपस्थित थे। ग्राहकों को संबोधित करते हुए सिकंदर प्रधान ने कहा कि सरकार के द्वारा पोस्ट ऑफिस विभाग में बहुत सारी योजनाएं लाई गई है जिससे ग्राहकों को सीधे तौर पर योजनाओं का लाभ मिलेगा अब उन्हें बैंक के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। जैसे ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बैंकिंग सेवा, सुकन्या समृद्धि योजना, एस वो आरडी, टीडी,केभीपी आदि की जानकारी दिया गया। दूसरी ओर लगभग 50 ग्राहकों ने अपने-अपने खाता पोस्ट ऑफिस में खुलवाया। साथ ही साथ स्वच्छता का शपथ भी कर्मचारियों ने लिया एवं योजना का लाभ लिया। इस मौके पर डाक विभाग के ओवरसियर अरुण कुमार साहू, मुकेश कुमार, कलेवर महतो आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now