---Advertisement---

एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

On: November 26, 2024 2:36 AM
---Advertisement---

सिल्ली — श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम एचआरडी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री निशिकांत नीरज, डीपीएम,जेएस, एलपीएस रांची उपस्थित हुए और दस हजार प्रशिक्षु के प्रशिक्षण का लक्ष्य पूरा होने के शुभ अवसर पर केक काट कर सभी को बधाई दिए और प्रोग्राम की शुरुआत किए। इस कार्यक्रम में रांची जिला के सभी प्रखंड से आए बीपीएम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने यह संदेश दिए कि रुडसेट संस्थान में हो रहे प्रशिक्षण को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है और वित्तीय वर्ष के टारगेट को कैसे पूरा किया जाए इस पर विशेष चर्चा किए। इस कार्यक्रम में शिव कुमार रमन जिला प्रबंधक स्किल्स रांची, प्रमोद कुमार जिला प्रबंधक उद्यमिता विकास रांची,दीपक कुमार जिला प्रबंधक वित्तीय समावेश रांची, सचिन प्रकाश जिला प्रबंधक एमआईएस रांची उपस्थित रहे और सभी लोगों ने प्रशिक्षण से संबंधित अपनी विचार को रखे। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने रुडसेट संस्थान के सभी कार्यक्रम को पीपीटी के माध्यम से दिखाये और साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। मौके पर वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, वरिष्ठ जगदीश चंद्र महतो, दशरथ महतो,महेश रुहिदास,सुनील मुंडा आदि उपस्थित रहे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now