कुरमी/कुड़मी ( महतो) समन्वय समिति का एकदिवसीय बैठक संपन्न

---Advertisement---
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शनिवार के दिन कुरमी/कुड़मी(महतो) समन्वय समिति झारखंड, बंगाल, उड़ीसा एवं असम का एकदिवसीय कोर कमेटी का बैठक बंता में आयोजित किया गया। समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति के द्वारा केंद्र सरकार के पास कुरमी/कुड़मी(महतो) को एस टी में शामिल करने हेतु कई बार प्रस्ताव दिया गया परंतु अभी तक शामिल नहीं किया गया। जबकि कुरमी/कुड़मी(महतो) बहुल क्षेत्र से 18 लोकसभा सदस्य हैं जिसमें 17 सांसद सत्ता पक्ष के हैं और एक संसद विपक्ष में थे जो वर्तमान में सत्ता पक्ष में आ गए हैं परंतु दुर्भाग्य वर्ष एक भी सांसद ने हमारे समाज के आवाज को लोकसभा में सही तरीके से उठाने का काम नहीं किया। अबकी बार लोकसभा चुनाव में कुरमी/कुड़मी(महतो)बहुल क्षेत्र में भाजपा के विरोध में मतदान करने का निर्णय कोर कमेटी के द्वारा लिया गया है। जहां-जहां भाजपा के विरोध में प्रत्याशी खड़े हैं उनको हमलोग समर्थन देने की घोषणा करते हैं। इसी क्रम में हम लोग हजारीबाग लोकसभा से जयप्रकाश भाई पटेल, खूंटी से कालीचरण सिंह मुंडा,रांची से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, बंगाल से पुरुलिया के शांतिराम महतो को समर्थन देने की घोषणा करते हैं। संयोजक लालचंद महतो ने कहा कि जल्द ही पांच सदस्यों की टीम रांची की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात भी करेंगे। इस मौके पर पूर्वांचल आदिवासी कुर्मी समाज के सुनील कुमार महतो, फाउंडर सदस्य समन्वय समिति सिंदरी के हीरालाल शेखवार, खिरोधर महतो, पूर्वांचल आदिवासी कुर्मी समाज के संपादक पुरुलिया के शुभेंदु माहतो, रीजनल सदस्य फटिक चंद्र माहतो, पूर्वांचल जिला सचिव नरेंद्र नाथ माहतो, सिल्ली प्रखंड समन्वय समिति के प्रभारी देवेंद्र नाथ महतो, राहे प्रखंड के रघुनाथ महतो, सिल्ली समन्वय समिति के प्रमुख डॉक्टर श्रीपद महतो, कामेश्वर महतो, किस्टो महतो, बानेश्वर महतो, नागेंद्र नाथ महतो, चतुर्भुज महतो, विष्णु चरण महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।