---Advertisement---

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

On: November 7, 2023 5:14 PM
---Advertisement---


झारखंड वार्ता

* राज्य भर से प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की रही सहभागिता

* लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारियों के क्रम में जिला चुनाव प्रबंधन पर रहा विशेष फोकस

* आम चुनाव में सम्भावित जोखिमों के आकलन, पुलिस बल की तैनाती, भेद्यता मानचित्रण आदि विषयों पर भी दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

रांची:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकसभा आम चुनाव 2024 हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद धुर्वा, रांची में आयोजन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलों के चुनाव प्रबंधन की योजना, भेद्यता मानचित्रण, मतदान दल और मतदान दिवस की व्यवस्था एवं मतदान केंद्र के बारे में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य भर से बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की सहभागिता रही।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में अत्यंत गंभीरता और जिम्मेदारी की आवश्यकता होती है। इसलिए सभी पदाधिकारी नियमों और मैन्युअल का नियमित अध्ययन करते रहें। निर्वाचन कार्यो में कहीं भी महज अंदाजा लगाकर काम नहीं करना है। उन्होंने चुनावी जोखिमों के प्रबंधन एवं पुलिस बल की तैनाती आदि विषय पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया एवं अपने पूर्व के निर्वाचन अनुभवों को भी साझा किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव श्री देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय श्री संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, सिस्टम एनालिस्ट श्री एस एन जमील, सभी जिलों के उप-निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एसडीपीओ, डीएसपी, संबंधित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के अलावा मुख्य निर्वाचन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक