सिल्ली:- मुरी गोला पथ बनवाडीह
के समीप गोला की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का इलाज सिल्ली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार लगभग 2 बजे के आसपास रामगढ़ जिला बरलांगा सरगडीह निवासी चेतन करमाली के पुत्र ज्ञान करमाली 47 गांव के ही दिलीप करमाली के पुत्र विक्रम करमाली के साथ अपाची मोटरसाइकिल से सिल्ली की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में बनवाडीह के समीप सड़क पर छोटे से पत्थर पर टक्कर लग जाने के कारण मोटरसाइकिल से संतुलित होकर गिर पड़े। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे हैं। ज्ञान करमाली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठा विक्रम करमाली गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय ग्रामीण एवं प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक ज्ञान करमाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना घटी है। इधर थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि हेलमेट न पहनने के कारण उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हेलमेट रहने से सर की चोटें
बच सकते थे। सिल्ली अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सर पर चोट लगने के कारण अत्यधिक रक्तश्राव के कारण मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में एक की घटनास्थल पर मौत एक घायल









