---Advertisement---

भवनाथपुर में हुए ब्रजपात से एक की मौत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की चार छात्राएं गंभीर रूप से हुई घायल,इलाजरत

On: August 23, 2023 4:15 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

भवनाथपुर (गढ़वा):– थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग जगहो पर बुधवार को दोपहर में हुए वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार स्कूली छात्राऐं गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना मकरी के बगही टोला में हुई। बज्रपात में मकरी के निमिया टोला निवासी छठु राम (65 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद आनन फानन में उन्हें सीएचसी लाया गया, जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वह बगही स्थित अपने खेत के पाही पर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात में उसकी मौत हो गई।

जबकि चपरी व पंडरिया के बीच पुल के समीप हुई वज्रपात की दूसरी घटना में चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्राओं में थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी सुरेंद्र मेहता की पुत्री ज्योति कुमारी(15 वर्ष), रमजान अंसारी की पुत्री शब्बू निशा(15 वर्ष), सीताराम मेहता की पुत्री रुपांजलि कुमारी(16 वर्ष) और चपरी निवासी संजय साह की पुत्री सपना कुमारी(16 वर्ष) का नाम शामिल है।

उक्त चारो छात्राओं को ग्रामीणों के सहयोग से ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहाँ ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सक नितीश भारती द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल उक्त सभी छात्राओं को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त सभी छात्रा भवनाथपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। बुधवार दोपहर 2 बजे स्कूल के छुट्टी के बाद उक्त चारो छात्रा अपने घर जा रही थी, तभी तेज बारिस के बीच चपरी व पंडरिया पुल के पास हुई वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

असम वि०स० चुनाव:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फैसला बदला, 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें कौन-कौन

प०बंगाल:रामनवमी व चुनाव पूर्व कथित जिहादी, नंदीग्राम में राम की प्रतिमा का सिर काट ले गए,शुवेंदु अधिकारी बोले!