---Advertisement---

गढ़वा: श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी काॅलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव 13 को, विभिन्न प्रतियोगिताओं में नगद इनाम जीतने का मौका

On: December 11, 2024 11:37 AM
---Advertisement---

गढ़वा: नेहरु युवा केंद्र गढ़वा,जिला खेल कार्यालय व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिसंबर को श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय, गढ़वा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवा भाग लेंगे। इसमें कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। प्रतिभागी गढ़वा जिला के निवासी होने चाहिए। जिला स्तरीय युवा उत्सव में नृत्य, गायन, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, मोबाइल फोटोग्राफी आदि अन्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम विजेता प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को 11 और 12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस में शामिल होने का अवसर मिलेगा।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है।इच्छुक युवा दिए गए लिंक https://forms.gl/UuVh8TopJxeB4f4QA के माध्यम से आवेदन कर सकते है एवं नेहरु युवा केंद्र गढ़वा के जिला कार्यालय से संपर्क कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

प्रतियोगिता व पुरुस्कार की राशि

कविता लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, कहानी लेखन, लोकगीत प्रस्तुति (एकल) एवं लोकनृत्य प्रस्तुति (एकल) में प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 2500, 1500 एवं 1000 रुपये पुरुस्कार रूप में दिया जायेगा। वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 5000, 2500 और 1500 रुपये पुरुस्कार रूप में दिया जायेगा। विज्ञान मेला (एकल) के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय विजेता को 3000, 2000 और 1500 रुपये दिया जायेगा।विज्ञान मेला (सामूहिक) एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति (सामूहिक नृत्य एवं सामूहिक गायन) में प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय को 7000, 5000 और  3000 रुपये पुरुस्कार रूप में दिया जायेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now