---Advertisement---

सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन आयोजन संपन्न

On: June 10, 2025 2:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली – सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा संगठन सृजन 2025 की सफलता के लिए प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मेन रोड सिल्ली में प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो द्वारा नव नियुक्त प्रखंड कांग्रेस पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें सभी समुदाय के लोगों को प्रखंड कमिटी में शामिल किया गया। मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष निशाकर महतो, मनीराम दास, महासचिव मंजूर मोमिन,भागीरथ महतो, सैय्यद कमर आलम, रामु मोदक, श्रीप्रसाद बड़ाईक, आशा देवी, प्रकाश मुंडा, रामपद मुंडा, मो. कलाम, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहिराम महतो, रमजान अंसारी, समसेर आलम, मोहताब अंसारी, सफ़ूरुद्दीन अंसारी, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, रोहित मुंडा,अल्पसंख्यक सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष शाहबुद्दीन अंसारी,साकीररुद्दीन अंसारी, तेलेस्फोर मिंज, खलीलुर रहमान, दशरथ कुम्हार, बिंदेश्वर महतो, राजकिशोर महतो, बालेश्वर वेदिया, लखिन्द्र बड़ाईक, मुख्तार आलम,घासीराम पातर, दीपक कर, मोहन उपाध्याय, सदानंद सोनार,सोशल मीडिया के देवाशिष दत्ता, वासुदेव महतो समेत कांग्रेस जन बैठक में शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now