---Advertisement---

गढ़वा : प्रखंड कार्यालय सगमा के रोजगार सेवक एवं झाoप्रoसेo के एक अधिकारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

On: September 23, 2023 3:07 PM
---Advertisement---

गढ़वा : कल दिनांक – 22.09.2023 को जिले के प्रखंड कार्यालय सगमा के रोजगार सेवक शशिकांत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। वहीं झाoप्रoसेo के एक अधिकारी दीपंकर श्री ज्ञान का भी नई दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान आज सुबह में निधन हो गया। स्व० शशिकांत सिंह एवं स्वo दीपंकर श्री ज्ञान के आकस्मिक निधन पर उनके आत्मा की शांती हेतु आज समाहरणालय परिसर, गढ़वा में शोक सभा का आयोजन किया गया।

उप विकास आयुक्त समेत सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

शोक सभा में उप विकास आयुक्त, राजेश कुमार राय समेत सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया गया। उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अच्छा कर्मी एवं पदाधिकारी को खोया है, जो काफी पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें। शोक सभा में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा राज महेश्वरम समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक