---Advertisement---

सामाजिक न्याय और ओबीसी अधिकार सम्मेलन” का आयोजन

On: December 1, 2025 9:01 PM
---Advertisement---

21 दिसंबर को रांची में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन, 500 अधिकारी और बुद्धिजीवी होंगे शामिल

रांची :- राज्य में ओबीसी समुदाय के उत्थान, संगठित प्रयासों और सामाजिक समानता की दिशा में सार्थक विचार-विमर्श के लिए “सामाजिक न्याय और ओबीसी अधिकार सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ओबीसी अधिकारी-कर्मचारी मोर्चा की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन राज्य के ओबीसी समुदाय के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में सरकार के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ समाजसेवी भी आमंत्रित किए जाएंगे। प्रदेश कार्यालय हरमू में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 दिसंबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन में लगभग 500 अधिकारी, कर्मचारी और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो 7 दिसंबर तक अपने-अपने जिलों में बैठक कर समाज के अधिकारियों, कर्मचारियों और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित करेंगे।
जिला प्रभार इस प्रकार हैं:
चतरा – अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, खूंटी – महासचिव डॉ. शिवानंद काशी, गिरिडीह – पंकज कुमार सिंह, रामगढ़ – नवीन कुमार आर्य, रांची – आनंद किशोर साहू, हजारीबाग – लोकेश कुमार, लोहरदगा – राजीव कुमार, गढ़वा – विवेक कुमार, बोकारो – परमेश्वर महतो, गुमला – ओम प्रकाश ओहदार, तथा सिमडेगा – प्रेम कुमार।
अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी को पूर्ण निष्ठा एवं सहयोग से कार्य करना होगा। महासचिव डॉ. शिवानंद काशी ने बैठक के दौरान राज्यभर में ओबीसी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का विवरण प्रस्तुत किया। अंत में उपाध्यक्ष लोकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल