---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल , मुरी में पेरेंट्स-टिचर मीटिंग का आयोजन ।

On: June 29, 2025 2:33 AM
---Advertisement---

सिल्ली – संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में शिक्षक – अभिभावक की बैठक में शैक्षाणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। इसमें कक्षा नवीं एवं दसवीं के छात्र छात्राएं, अभिभावकगण एवं शिक्षको के बीच आयोजित बैठक में बच्चों के नियमित विद्यालय में उपस्थिती, मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों में होने वाला बुरा प्रभाव एवं कमजोर विद्यार्थियों को उसमें सुधार लाने के विभिन्न तरीकों पर वार्तालाप हुई साथ ही प्रियोडिक टेस्ट वन का आंसर पेपर भी अभिभावक एवं बच्चों को दिखाया गया। विद्यालय के निर्देशक राकेश कुमार ने सभी अभिभावकों को स्वागत किए एवं मीटिंग में उपस्थिती के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए इस तरह बैठक आवश्यक है। शिक्षक अभिभावक बैठक एक ऐसा मंच है जहां शिक्षक एवं अभिभावक एक साथ मिलकर छात्रों के भविष्य को आकार देने में मदद करते हैं साथ ही अभिभावक से आग्रह किया कि बच्चों को रोज स्कूल भेजे। विद्यालय के प्राचार्य सी. एल. प्रजापति ने अभिभावकों को सी.बी.एस.ई. के द्वारा निर्गत दो बार बोर्ड परीक्षा 2026 स्कीम के बारे में अवगत कराए साथ ही बच्चों द्वारा स्कूल में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताए । इस कार्यक्रम का संचालन मनीषा सिंह ने की मौके पर सभी शिक्षकगण रमेश गौराई , वि वेंकट राव, किशोर कुमार, ममता गोस्वामी, वंदना कुमारी , प्रति लता मुंडू, जयंत कुमार, प्रति नंदा आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now