---Advertisement---

Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन-जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब, 6 अवार्ड जीतकर ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ ने रचा इतिहास

On: March 16, 2026 10:24 AM
---Advertisement---

Oscars 2026: 98वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2026) में कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस साल समारोह में फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर और सिनर्स के बीच अवॉर्ड्स को लेकर खास मुकाबला रहा। हालांकि अंत में वन बैटल आफ्टर अनदर ने सबसे ज्यादा 6 पुरस्कार जीतकर समारोह में अपना दबदबा कायम किया।

माइकल बी. जॉर्डन को मिला पहला ऑस्कर

फिल्म सिनर्स में दमदार अभिनय के लिए अभिनेता माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है। मंच पर अवॉर्ड लेते समय जॉर्डन भावुक नजर आए और उन्होंने अपने परिवार तथा टीम का आभार जताया।

इस कैटेगरी में जॉर्डन ने कई बड़े नामों को पीछे छोड़ा। बेस्ट एक्टर की दौड़ में टिमोथी चालमेट, एथन हाॅक और लियोनार्डो डिकैप्रियो भी शामिल थे, लेकिन आखिरकार बाजी जॉर्डन के हाथ लगी।

बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार फिल्म हैमनेट में शानदार अभिनय के लिए अभिनेत्री जेसी बकली को मिला। इस जीत के साथ वह इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं।

निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने इस साल ऑस्कर में शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे और इसने छह अहम श्रेणियों में जीत दर्ज की। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग जैसे प्रमुख अवॉर्ड अपने नाम किए। इसी फिल्म के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को उनके करियर का पहला बेस्ट डायरेक्टर ऑस्कर भी मिला।

‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड

इस साल नॉर्वे की फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को ऑस्कर में 7 नामांकन मिले थे। फिल्म ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीतकर अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड शॉन पेन को ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड एमी मैडिगन को ‘वेपन्स’ के लिए दिया गया। इसके अलावा बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड रयान कूगलर को फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए और बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड पॉल थॉमस एंडरसन को ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ के लिए मिला। एनिमेशन कैटेगरी में ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म और ‘द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स’ ने बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। वहीं बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड ‘अवतार फायर एंड ऐश’ को मिला। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ रही, जबकि बेस्ट साउंड का अवॉर्ड ‘F1’ को मिला।

98वें अकादमी पुरस्कार समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने की। वह लगातार दूसरे साल इस समारोह को होस्ट करते नजर आए। इस बार अकादमी ने कुल 24 कैटेगरी में पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें दुनिया भर की फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now