---Advertisement---

सिल्ली में 430 महिला किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया

On: July 2, 2023 1:36 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली स्टेडियम परिसर स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में शनिवार को महिला किसानों के बीच धान बीज का वितरण सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस किसानों को कृषि कार्य में नई तकनीक के उपकरणों के साथ उत्तम किस्म के बीज की उपलब्धता सब्सिडी दर पर करते रहती है। धान के सीजन को देखते हुए पचास प्रतिशत अनुदान के दर पर हाइब्रिड किस्म के धान बीज का वितरण किया जा रहा है।जानकारी देते हुए बीपीएम जोवाकिम कंडिर ने बताया कि कार्यालय में अभी तक 3000 टन धान बीज का वितरण 430 किसानों के बीच किया गया। सभी किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया गया है। किसानों ने कार्यालय में आवेदन के साथ अग्रिम राशि जमा की थी। जो धान की किस्म दिए गए हैं वह अरिजीत 6444, दररह 2, दररह 3, पनफ 24, एआर 64 के अलावा बादाम, मूंग की बीज भी दिया गया। इस अवसर पर एफटीसी सरिता कुमारी, रविंद्र महली समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now