---Advertisement---

बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर दर्दनाक हादसा: 12 लोग घायल

On: October 5, 2025 11:23 PM
---Advertisement---

रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को लोहरदगा जिले के थाना क्षेत्र में बेड़ो-लोहरदगा मार्ग स्थित रतन टोली मोड़ के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 12 लोग घायल हो गए। ये घटनाएँ शाम लगभग छह बजे हुईं।
पहली घटना में रतन टोली गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में सोनी कुमारी (जहानाबाज), दुलारी बेक, आदित्य बेग, बिरसमुनी कुमारी, स्वाति कुमारी, सविता कुमारी, सरस्वती कुमारी और रेशमा मुंडा शामिल हैं। यह सभी लोग चट्टी जतरा देखकर अपने घर लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेड़ो पहुँचाया।
दूसरी घटना में दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में जोसेफ कुजूर, रतन तिग्गा, गोयदा उरांव और रितिक लकड़ा शामिल हैं। इन सभी को सीएचसी बेड़ो लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जोसेफ को रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन