---Advertisement---

पाक ने भारत पर नाकाम हमला किया और जंग शुरू! भारत-पाकिस्तान में घुसा लाहौर सियालकोट रावलपिंडी में जवाबी कार्रवाई शुरू

On: May 8, 2025 5:11 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अभी कुछ देर पहले भारत के जम्मू कश्मीर उधमपुर सांबा पठानकोट राजस्थान जैसलमेर वैष्णो देवी मंदिर सहित कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से बड़े हमले किए लेकिन सभी जगह पर भारतीय डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया है किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सेना ने इस बात की पुष्टि की है।

दूसरी ओर ने भारत ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए लाहौर में जबरदस्त हमला बोला है पूरा लाहौर ब्लैक आउट हो गया है। पाकिस्तान के बहावलपुर में भी हमला किया गया है। बहावलपुर कैंप पर हमला किया गया है। धीरे-धीरे हमले का दायरा बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि कराची रावलपिंडी सियालकोट में भी हमला किया गया है।

भारतीय सेवा ने कहा कि जम्मू पठानकोट हमले न काम किए गए उधमपुर में भी हमले नाकाम किए गए।

इधर सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बात करने के बात कही है भारत ने पाकिस्तान की कार्रवाई को साफ-साफ बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान के हर कार्रवाई का करारा जवाब देंगे। इधर अमेरिका ने भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर संभव सहयोग देंगे।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपियन यूनियन से भी बात की है। उन्हें कहा गया है कि पाकिस्तान ने जो कार्रवाई की इसका करारा जवाब हम देंगे। पहले हमने आतंक के खिलाफ सीमित एक्शन लिया था लेकिन पाकिस्तान की कार्यवाही के बाद अब हम उसको करारा जवाब देंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now