---Advertisement---

पाकिस्तान ने भारत को लौटाया BSF जवान, वाघा-अटारी बॉर्डर से हुई वतन वापसी

On: May 14, 2025 6:15 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके साहू को भारत को लौटा दिया है। वे गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान चले गए थे। पूर्णम कुमार साहू साहू वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत वापस आए हैं।पिछले करीब बीस दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे। कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार सुबह 10:30 बजे वतन वापस लौटे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पहलगाम हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को पूर्णम कुमार साहू गलती से पाकिस्तान बॉर्डर में चले गए थे। इसके बाद से वह लापता थे। उनकी गर्भवती पत्नी, पति की वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now