---Advertisement---

LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

On: February 13, 2025 2:54 AM
---Advertisement---

Ceasefire Violation: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर गोलीबारी की। पाक की ओर से 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के हताहत होने की खबर है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से की गई कई राउंड फायरिंग में किसी भी जवान के हताहत होने या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

इस बीच POK का एक वीडियो सामने आया है। इसके जरिए कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना का एक ऑफिसर भारतीय जवानों की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में मारा गया है। वीडियो में सामने आया है कि उसके परिवार वालों और वहां के स्थानीय लोगों को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि हम बदला लेंगे और जो मकसद है, हमारा उसमें कामयाब होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now