---Advertisement---

जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के करीबी मौलाना तारिक की हत्या, पाकिस्तानी मीडिया खामोश

On: November 13, 2023 5:41 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

कराची:- मौलाना पर अचानक गोलियां चलीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौलाना जिस सभा में शामिल होने के लिए जा रहा था, वह कराची के ओरंगी टाउन में आयोजित हो रही थी। पुलिस के मुताबिक यह मामला टारगेट किलिंग का मालूम पड़ता है। मौलाना की हत्‍या पर पाकिस्‍तान का मीडिया खामोश है।

पाकिस्‍तान में एक बार फिर एक आतंकी की हत्‍या हुई है। इस बार अज्ञात हमलावरों ने जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी मौलाना तारिक रहीमउल्‍लाह तारिक को ढ़ेर किया है। बताया जा रहा है कि उसकी हत्‍या उस समय हुई जब वह भारत विरोधी एक रैली में हिस्‍सा लेने के लिए जा रहा था। तारिक को कराची में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। तारिक पाकिस्‍तान का एक मशहूर मौलाना था जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्‍या में भीड़ उमड़ती थी। मौलाना पर अचानक गोलियां चलीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक के बाद एक पाकिस्‍तान में आतंकियों की हत्‍या हो रही है। हाल ही में लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी अकरम खान उर्फ अकरम गाजी को खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के बजौर में ढ़ेर किया गया था। अकरम की हत्‍या को आईएसआई के साथ ही लश्‍कर के सरगना हाफिज सईद के लिए भी बड़ा झटका बताया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now