---Advertisement---

जैसलमेर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI के लिए कर रहा था काम

On: May 2, 2025 4:09 AM
---Advertisement---

जैसलमेर: राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर के रहने वाले पठान खान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पठान खान को जैसलमेर जिले के जीरो RD मोहनगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उसे पहले भी करीब एक माह पूर्व शक के आधार पर पकड़ा गया था, लेकिन इस बार जब जांच एजेंसियों ने गहराई से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह 2013 से पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों के संपर्क में था और कई बार पाकिस्तान जाकर जासूसी की बाकायदा ट्रेनिंग ली थी। भारत लौटने के बाद वह लगातार ISI को सेना के मूवमेंट, अभ्यास और अन्य गोपनीय जानकारियां भेजता रहा।

पठान खान ने 2019 में पाकिस्तान जाकर भारतीय सिम कार्ड ISI को सौंपे, जिन्हें बाद में भारतीय जवानों को हनीट्रैप में फँसाने के लिए इस्तेमाल किया गया। इन सिमों के जरिये पाकिस्तान ने कई संवेदनशील सूचनाएं जुटाईं। ऐसे इनपुट सामने आए हैं कि इन्हीं जानकारियों के आधार पर घाटी में हमलों की साजिशें रची गईं, जिनमें पहलगाम हमला भी शामिल हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद पठान खान को जयपुर लाया गया, जहां उसके मोबाइल डेटा को रिकवर किया गया। उसमें ISI को भेजे गए कई वीडियो, तस्वीरें और सेना के मूवमेंट से जुड़ी जानकारियां पाई गईं। पुष्टि होने पर उस पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन-किन लोगों से उसका संपर्क था, और उसने अब तक कौन-कौन सी सामरिक जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ईरान में मचा हाहाकार: इजरायल-अमेरिकी हमलों में अब तक 787 की मौत, स्कूल में मारी गईं 165 छात्राओं के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ अपना नया ब्रांड कैंपेन की लॉन्च

YouTube पर पीएम मोदी नंबर-1, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ रचा इतिहास

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत