---Advertisement---

पलामू: हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

On: November 19, 2024 3:22 PM
---Advertisement---

पलामू: हुसैनाबाद थाना की पुलिस ने तीन युवकों को अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में चंदन कुमार पासवान, मनीष कुमार यादव और इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि इमलियाबांध पुल के पास तीन युवक आपस में हथियारों की खरीद-बिक्री की बात कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो तीनों युवक पुल पर मोटरसाइकिल खड़ी कर बैठे हुए थे। पुलिस को देखते ही तीनों भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों में मनीष कुमार यादव और इंद्रजीत कुमार के पास से एक-एक देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर हुसैनाबाद थाना लाया गया। उनके खिलाफ थाना (कांड संख्या 236/2024) के तहत आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now