---Advertisement---

विश्व आदिवासी दिवस मे पालकोट बीडीओ ने वन विभाग के तत्वाधान मे किया पौधारोपण

On: August 9, 2024 3:08 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वर्ता :-विजय मिश्रा

गुमला : अंतर्गत पर्यटन एवं दार्शनिक स्थल गोबरशिल्ली में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वन विभाग के तत्ववाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला और वशिष्ठ अतिथि के रुप में वनपाल कृष्णा महतो सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर पर्यटन एवं दार्शनिक स्थल गोबरशिल्ली के विभिन्न स्थानों में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला और वनपाल कृष्णा महतो द्वारा मोलश्री,कदम,छतवन,पीपल,प्लेटो फाॅम,महोगनी,नीम,करंज,गुलमोहर,कनक चंपा आदी की सैंकड़ों पौधे लगाकर उसमें पानी का पटवन भी किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया ने कहा की की प्रत्येक ब्यक्ति को हर साल कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और सिर्फ पौधे लगाना भर काफ़ी नहीं है बल्कि उसे अपने बच्चों के जैसा देखभाल भी करना चाहिए और तब जाकर पौधा लगाना सफल मना जायेगा नहीं तो सिर्फ पौधे लगाने से कुछ नहीं होगा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललित बाखला ने कहा कि सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगायें।मौका परस्ती के इस दौर में आज हम लोग पर्यावरण के संकट से जूझ रहे हैं।जितना ज्यादा पेड़ लगेगा।उतना ही ज्यादा हम सभी लोग पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सफलता हासिल करेंगे।तभी हम सभी का जीवन सुखमय हो सकेगा।आप जिस हाल में जहां भी रहें।

कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें। और उसे सेवा कर बड़ा भी करें तब पर्यावरण सुरक्षित होगा। चुकी आज बड़े बृक्षओ की कमी दिनोदिन होता जा रहा है इस लिए पौधा भारत के प्रत्येक ब्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए तभी हम सभी का जीवन सुरक्षित रहेगा।इस अवसर पर वनपाल कृष्णा महतो ने कहा कि पेड़ के बिना हम सभी का जीवन अधूरा है।

और आज पर्यावरण में खतरे की बादल मंडरा रही है।इसका मुख्य कारण है।की पेड़ का नहीं होना। चुकी हम सभी जानते है की एक अनुकूल पर्यावरण के लिए काम से कम से कम तैंतीस प्रतिशत वनो का रहना अनिवार्य होता है जो आज कम होता जा रहा है इस लिए हम जहां भी रहें।कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें। और सेवा करके पेड़ बनाये ताकि पर्यावरण शुद्ध होगा।तभी हमारे जीवन में खुशियों का सागर बहेगा ।पर्यावरण के बिना हमारा जीवन अधूरा है।

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिये।हमें हर हाल में सभी स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाना होगा।तभी हम सभी लोग अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं। इस पौधरोपण कार्यक्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला,वनपाल कृष्णा महतो,गोकुल कुमार महतो,तपेश कुमार,देवदंत सिंह,संदीप कुमार,तुर्जन मुंडा,दुर्गा महतो,शशी बेक,जगमोहन महतो,राधेश्याम साहू,संजय खाखा,मनोज लोहरा,रामेश्वर बैठा,मुकेश महतो,संतोष सिंह,तारक ठाकुर,दीपक सिंह,रिझु साहू,अमृत केरकेट्टा सहित अनेक लोग उपस्थित थे!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now