---Advertisement---

पालकोट: हर्षोल्लास से हुई विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

On: January 24, 2026 10:07 AM
---Advertisement---

पालकोट (गुमला): पालकोट प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। पूजा समितियों, स्कूलों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

विद्यालय परिसरों और पूजा पंडालों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पारंपरिक वेशभूषा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। सभी स्थानों पर आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई। कई स्कूलों में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षक एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से आहुतियां दीं।


इसी बीच कई स्कूल और संस्थानो का उद्घाटन भी किया गया इसी बीच मे बघिमा के लिटिल गार्डन पब्लिक स्कूल का नया भवन और क्लास रूम का उद्घाटन संचालक संतोष प्रसाद और प्रिंसिपल कुंवर साहू के द्वारा किया गया इन्होने बताया की सरकारी विद्यालय हो या निजी लेकिन स्कूल का यू साइस कोड़ अनिवार्य होता है। जिसमे बच्चों का रेकॉर्ड होता है नहीं तो आगे चलकर काफ़ी परेशानी का सामना बच्चों को करना पड़ता है।


इस अवसर पर अनेक विद्यालयों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बच्चों ने सरस्वती वंदना, भजन, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
पालकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड स्थिति दुर्गा मंदिर हाई स्कूल, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, बालिक मध्य विद्यालय, सोहर साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पालकोट जोगी टोंगरी, मलमलपुर, पालकोट थाना तालाब के अलावा बस स्टैण्ड बघिमा, दरिद्र नारायण इंटर नेशन स्कूल बघिमा, टेंगरिया उच्च विद्यालय,, कैम्बा, बघिमा बड़का टोली मिडिल स्कूल, मुरुमकेला मिडिल स्कूल  बघिमा लिटिल गार्डन पब्लिक स्कूल, झिकिरमा,नाथपुर,, डाहुपानी , किशोरी मोहन लाल सरस्वती शिशु मंदिर कैम्बा टेंगरिया बिलिंगबीरा सहित अन्य गांवों के विद्यालयों और संस्थानों में भी पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।


कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पूजा समितियों के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, कला और संस्कारों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मां सरस्वती की उपासना से जीवन मे ऊर्जा आता है और समाज में सकारात्मक सोच का विकास होता है।


पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पालकोट प्रखंड का वातावरण दिनभर भक्तिमय बना रहा। कुंवर साहू, संतोष प्रसाद, संचालक लिटिल गार्डन स्कूल बघिमा विशाल मिश्रा,बड़का टोली गौतम हिंदुस्तानी, पालकोट आकाश केशरी,पालकोट, नितिन केशरी, पालकोट, मिंटू गुप्ता, पालकोट राजेश खन्ना, टेंगरिया विजय प्रसाद टेंगरिया मुकेश सिंह टेंगरिया, पूज्य पुरोहित विजय बाबा संजू प्रसाद , आशीष प्रसाद बघिमा अजय कुमार साहू संचालक दरिद्र नारायण इंटर नेशनल स्कूल  बघिमा पूज्य पुरोहित सह शिक्षक दीपक मिश्रा , बिकास मिश्रा बड़का टोली, बंधु सिंह, कालीनाथ मिश्रा, बड़का टोली शैलेश मिश्रा, बड़का टोली, सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,  शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now