---Advertisement---

विधायक संजीव की जीत की खुशी, पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा में लड्डू बांटे

On: November 23, 2024 4:18 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र से संजीव सरदार की भारी मतो से जीत होने की खुशी में समाजसेवी भोला झा के नेतृत्व में बागबेडा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बागबेडा में लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया गया।

इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने राहगीरो को अपने हाथों से लड्डू खिलाकर जीत की खुशी में बधाई भी दी है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं समाजसेवी भोला झा ने संयुक्त रूप से कहा कि बागबेडा कॉलोनी में अधूरे पड़े विकास कार्य को पूरा कर विकास की गंगा बहाने का कार्य किया जाएगा। उन लोगों ने बागबेडा की जनता को भारी मतों से जीत सुनिश्चित कराने पर बधाई देकर आभार भी व्यक्त किए हैं।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी भोला झा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल