---Advertisement---

जमशेदपुर:पंचायती राज दिवस पर बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने की शपथ पंचायत प्रतिनिधियों ने ली

On: April 25, 2025 3:08 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने का शपथ को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा कॉलोनी में पंचायती राज दिवस को संगोष्ठी के रूप में मनाया।

इस उपलक्ष्य पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बहुमूल्य विचार भी व्यक्त किए। इस मौके पर सारे पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी एक जुटता प्रदर्शित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश के द्वारा जारी पत्र के आलोक में बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने के लिए शपथ एवं संकल्प भी लिए। इसके लिए जल्द ही ग्राम सभा कर इसकी रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजने पर भी सहमति बनी।इस संगोष्ठी में सर्वसम्मति से पंचायती राज व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए अपने-अपने पंचायतों में जनहित से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भी शपथ लिया गया है।

इस मौके पर मुखिया मायावती टुडू , धनु माडी, ग्राम प्रधान चुनका माडी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार, उप मुखिया राकेश चौबे, संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, मैनुल खान, सुरेश निषाद, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रीमा कुमारी, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now