---Advertisement---

परसुडीह: जर्जर सड़क,भीषण दुर्घटना टली,बालू लदा 407 हो गया अनियंत्रित और..!

On: February 19, 2025 9:45 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत राम मंदिर तालाब के पास मस्जिद की ओर से आने वाले रास्ते के पुलिया के पास बालू से लदा एक 407 अनियंत्रित हो गया और नाली तोड़ते हुए उसमें घुस गया है। गनीमत रही कि अनियंत्रित 407 रोड के अगल-बगल के घरों में नहीं घुसा वरना भयानक हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।


घटना बुधवार दोपहर की है। लोगों ने ड्राइवर से नाली तोड़ने पर पूछा तो उसने कहा कि पहले से ही नाली टूटा हुआ था। उसके बाद वह गाड़ी ठीक करने के प्रयास में लगा हुआ है। 407 का नंबर है JH 05 C B 6823.


बता दें कि इस क्षेत्र में सड़के पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है जहां तहां गड्ढे ऊंचे-नीचे हैं। पुलिया की दशा भी जर्जर है। जिससे वाहनों का चलन दुष्कर है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now