---Advertisement---

परसुडीह:मौत ऐसे भी आ सकती है! जैसे…!

On: March 18, 2025 8:44 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : ‘कहा जाता है कि मौत किसी भी रूप में आ सकती है!’ ठीक इसी तरह का हादसा परसुडीह श्याम टॉकीज रोड में घटी जहां डायमंड कांच घर के मालिक विजय कुमार पोद्दार ‌की दर्दनाक मौत हो गई और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से आसपास के दुकानदार भी शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है की घटना सोमवार दोपहर की है जब तेल को लक्ष्मी नगर निवासी विजय कुमार पोद्दार अपनी कांच घर दुकान में एलमुनियम कंपोजिट पैनल निकाल रहे थे। इसी बीच बेतरतीब ढंग से रखा अल्युमिनियम कंपोजिट पैनल के कई सीट उनके ऊपर फिसल के गिर गए। इस हादसे में सीट के नीचे दबकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

जोरों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे और सीट से उन्हें बाहर निकाला तत्काल सदर अस्पताल ले जाए गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसके बावजूद परिजनों ने सोचा कि वह जिंदा है और टीएमएच अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी

और टेल्को के लक्ष्मीनगर निवासी विजय कुमार पोद्दार (52) की सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. वे गोदाम में कुछ काम कर रहे थे, तभी उनके ऊपर अचानक काफी संख्या में एल्यूमीनियम कम्पोजिट पैनल (एसीपी शीट) गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह से दब गए.घटनास्थल पर आसपास के दुकानदारों ने पहुंचकर शीट हटाकर उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया. विजय पोद्दार को पहले खासमहल सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाद में परिजन उन्हें टीएमएच अस्पताल ले गए.घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विजय पोद्दार रोज की तरह अपने काम में व्यस्त थे और गोदाम से सामान निकाल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. हादसे के बाद

इस घटना के बाद विजय पोद्दार के परिवार में मातम है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now