---Advertisement---

पतंजलि योग परिवार ने योग,यज्ञ हवन और भजन के साथ मनाया अंग्रेजी नव वर्ष – 2025

On: January 4, 2025 6:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:श्री श्री गुप्तेश्वर धाम मंदिर में पतंजलि योग परिवार द्वारा योग, यज्ञ – हवन और भजन के माध्यम से अंग्रेजी नव वर्ष 2025 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा के द्वारा शंखनाद और रुद्राष्टकम के सस्वर पाठ से किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व ख्याति प्राप्त मैनेजमेंट गुरु और शहर के कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रखर वक्ता चंदेश्वर खां उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मंदिर कला, साहित्य शिक्षा और आध्यात्मिक का केंद्र होते थे, जिससे भारत पूरे विश्व पटल पर दैदीप्यमान नक्षत्र के भांति चमकता था। आज पुनः हम सभी को भारत के प्रत्येक मठ मंदिर की वैसी ही प्रतिष्ठा पुनर्स्थापित करनी है। पतंजलि योग परिवार भारत के इसी प्रतिष्ठा के लिए कार्य कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरे विश्व का सिरमौर बनेगा। नव वर्ष के अवसर पर हम सभी को भारत के सांस्कृतिक जागरण हेतु कृत संकल्पित होना होगा।


कार्यक्रम में पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने साधकों को योग प्राणायाम की महत्ता की जानकारी दी और विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।


पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में 108 बार महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन संपादित किया गया। भगवान शंकर के दरबार में सभी भक्तों के द्वारा जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करके नव वर्ष के अवसर पर समस्त सनातन समाज और भारत राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पतंजलि जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव योग प्रशिक्षक अजय वर्मा, अमरनाथ, मंजू देवी, मंदिर के पुजारी हरेंद्र कुमार मिश्रा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राम जन्म प्रसाद, देवेंद्र सिंह, कृष्णा राय, सुजीत शर्मा, पद्मलोचन, स्वीटी झा, सीमा देवी, अभिषेक कश्यप, संजीव सिंह एवं अन्य की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने