---Advertisement---

पटेल महापरिवार ने कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा को सम्मानित किया

On: August 7, 2023 8:29 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पटेल महापरिवार के सक्रिय सदस्यों ने रविवार को सुबह जुगसलाई स्थित नलिनी सिन्हा के घर पहुंचे. जहां नलिनी सिन्हा को कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष बनने पर पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने पटेल महा परिवार द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सामाजिक क्रियाकलापों से अवगत कराया।

नलिनी सिन्हा ने पटेल महापरिवार के सामाजिक कार्यों में शामिल एवं सहयोग करने का आश्वासन दिया।

सभी साथियों ने कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष नालिनी सिन्हा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मौके पर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिन्हा, विश्वनाथ प्रसाद, रमेश कुमार, सत्येंद्र चौधरी, बैद्यनाथ कुमार, मुकेश करन, प्रवीण कुमार,रामप्रीत सिंह, राजकुमार राय, विजय किशोर, अविनाश कश्यप, एवं मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now