---Advertisement---

रमना: होली व रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

On: March 8, 2025 11:58 AM
---Advertisement---

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): रमना थाना परिसर के प्रांगण में आगामी होली महापर्व एवं रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को कि गई. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अंचल निरक्षक रतन कुमार सिंह ने कहा कि होली एवं रमजान आपसी भाईचारे के त्योहार हैं. जिसे हम सभी को मिलजुल कर मनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मोबाइल मीडिया के अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा किसी भी तरह के अफवाह को वायरल करने वाले के साथ-साथ इसे फॉरवर्ड करने वाले भी समान रूप से दोषी होते हैं.उन्होंने कहा कि खास करके नई उम्र के युवाओं के द्वारा सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज फॉरवर्ड किए जाते हैं. इससे सावधान रहने की जरूरत है.

अंचलाधिकारी विकास पांडेय ने कहा कि यहां प्रत्येक त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाता रहा है. हमें इसी परंपरा को कायम रखना है.कहा की असमाजिक लोगो के द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले पर पैनी नजर रहेगी.उन्होंने किसी भी तरह की अनहोनी की तत्काल सूचना देने की अपील की ताकि इस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार सोनी,20सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,कर्णपुरा मुखिया अजीत कुमार पांडेय,रमना मुखिया दुलारी देवी,बुलका मुखिया अनीता देवी,सिलीदाग मुखिया अनीता देवी,बीरेंद्र बैठा,सुनील प्रसाद,नसरूदीन अंसारी सहित अन्य लोगो ने संबोधित किया.मौके पर पुअनि आलोक कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता,डॉ पारसनाथ,बिरंची पासवान,कुलदीप पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील