---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर मुरी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

On: September 30, 2024 2:11 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी ओपी में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मानने को लेकर शांति समिति का एक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुरी ओपी प्रभारी कुंदन सिंह ने किया। ओपी प्रभारी कुंदन सिंह ने समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनायें सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी फुटेज एवं फायर विकेट की सुविधा रखें साथ ही कमेटी के सदस्य को निगरानी करने के लिए पंडालों के समीप घूमते फिरते रहे। वही विसर्जन के दिन डीजे साउंड भक्ति गाना छोड़कर अन्य गाना ना बजाए साउंड मधुर ध्वनि में ही बजाए ज्यादा तेज ध्वनि करके साउंड बजाते हुए पकड़े जाने पर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूजा को देखते हुए प्रशासन चौक चौराहा पर नजर रखेगी और बाइक चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर उनके ऊपर चालान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जीप सदस्य सुशील महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर वेदिया, फारूक मोमीन, पंचायत समिति अरविंद कुमार, कंचन पांडेय समेत कई गण्य मान्य ,समाजसेवी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now