---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर सिल्ली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न,आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

On: October 1, 2024 2:56 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली थाना परिसर में सोमवार के दिन संध्या 4 बजे से आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक का संचालन मोहम्मद फारूख ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि हम लोगों को दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण,हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। प्रशासन पूजा पंडालों में उद्दंडता करने वाले और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। पंडालों में वॉलिंटियर्स की संख्या पर्याप्त मात्रा में हो ताकि आए हुए श्रद्धालुओं पर नजर रख सके कि उन्हें आराधना करने पर किसी प्रकार का परेशानी ना हो। साउंड सिस्टम में नियंत्रण भी रखेंगे साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने से बचे। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया कि पंडाल में किसी तरह का गड़बड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला ने प्रांगण में उपस्थित पूजा पंडालों के कमेटियों से अनुरोध किया कि अपने-अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाए। बैठक में आए हुए लोगों ने बिजली और सड़क को दुरुस्त करने को लेकर भी अपनी बातों को रखा। मौके पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अधिकारियों से बात कर समस्या को जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर थाना के अवर निरीक्षक मुकेश कुशवाहा, रामदेव यादव, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव,मुखिया सीमा गोंझू,शर्मिला कुमारी, लालू राम उरांव, नरोत्तम गोराई, नागेंद्र नाथ गोस्वामी, विनोद चौधरी, गोपाल केडिया,बबलू साव,भागवत सोनार,संजीत सिंह देव,प्रसेनजीत आश ,अरविंद कुशवाहा, कार्तिक चंद्र महतो, फकरुद्दीन राय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now