---Advertisement---

बरडीहा: दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

On: September 29, 2024 9:52 AM
---Advertisement---

बरडीहा (गढ़वा): बरडीहा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी कृष्णा कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।

बैठक में पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों से नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में होने वाली कार्यक्रम एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर बारी-बारी से पंचायतवार जानकारी लेते हुए पूजा के दौरान पूजा पंडालों के सामने व्याप्त खामियों को अविलंब दूर करते हुए नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही।

उपस्थित लोगों से दशहरा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के पूजा पंडालों में होने वाली सीरियल कार्यक्रम के दौरान लगातार पुलिस गश्ती बढ़ाई जायेगी, साथ ही अवैध शराब पर रोक लगाते हुए पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से नकेल कसी जायेगी।

उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखते हुए तय मानक के अनुसार ही डीजे बजाने के लिए पूजा समिति के सदस्यों से अपील किया। बैठक का संचालन शौकत अंसारी के द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्र से आए दूर दराज से गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पेट्रोल छिड़ककर दुकान जलाने का प्रयास:- रंगेहाथ पकड़ा गया भेजा गया जेल

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी