---Advertisement---

मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, रामनवमी, ईद और सरहुल शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

On: March 19, 2026 8:27 PM
---Advertisement---

मझिआंव: बरडीहा थाना परिसर में ईद, रामनवमी एवं सरहुल त्योहार को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में नीरज कुमार द्वारा त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई.

इस अवसर पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह,अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रमुख, मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इधर मझिआंव थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार द्वारा की गई. पुलिस निरीक्षक द्वारा सभी धर्म वलंबियों को अपने-अपने त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो,राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास, युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now