---Advertisement---

बालूमाथ: रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

On: March 19, 2026 10:01 AM
---Advertisement---

राजेश कुमार साव

बालूमाथ: बुधवार संध्या 4 बजे बालूमाथ थाना परिसर में मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों की रामनवमी पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रामनवमी के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय-सारणी पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों से बारी-बारी से जानकारी ली गई और उनकी समस्याओं पर भी विचार किया गया।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर घरों और नालियों का पानी सड़कों पर बहने की समस्या को स्थायी रूप से दूर करने, सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने तथा थाना चौक स्थित हाई मास्ट लाइट को रामनवमी और दशमी के दिन जनरेटर (डीजी) के माध्यम से चालू कराने की मांग की।
प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इन सभी मांगों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार गुप्ता सहित शैलेश कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडे, रामकुमार गुप्ता, विनोद भुईया, अशोक कुमार, पंचानन पांडे, मोहम्मद इमरान, प्रेम प्रसाद गुप्ता, महेश्वर साहू, तीला साव, गंगेश्वर यादव, राजेंद्र साहू, प्रदीप साहू समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने रामनवमी को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से उनका पालन करने और त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

मौके पर पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार, अमित कुमार, धीरज कुमार, समाजसेवी मोहम्मद मुजम्मिल, निर्मल कुमार, गजेंद्र चौबे, जावेद अख्तर, विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम, राजेश कुमार साहू, सागर कुमार, अनिल प्रजापति, विजय कुमार, राजेश पांडे, अरुण कुमार, पंकज केसरी, सत्येंद्र साहू, दीपक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: डायन का आरोप लगा वृद्ध को जबरन पिलाया मैला, सहिया से मारपीट

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल