---Advertisement---

50 वर्षीय महिलाओं और SC/ST पुरुषों को पेंशन सुविधा,डीसी ने जागरूकता रथ किया रवाना

On: February 20, 2024 11:46 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने 50 वर्षीय महिलाओं और एससी-एसटी पुरुषों को पेंशन सुविधा देने का एलान किया है। इसके लिए प्रखंड विकास कार्यालय सह अंचल कार्यालय में तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर किया और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई।

बता दें कि पूर्व में राज्य सरकार के द्वारा 60 वर्षीय आयु से पेंशन राज्य की जनता को दी जा रही थी लेकिन अब वर्तमान समय में महिलाओं को 50 वर्ष और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों को 50 वर्ष से पेंशन की सुविधा दी जाएगी इसे लेकर जमशेदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय पेंशन शिविर लगाया गया।

इस शिविर के शुभारंभ के मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सामाजिक कल्याण पदाधिकारी समेत पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मुख्य रूप से मौजूद थे ।

जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को इस योजना के लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह कल्याणकारी योजना है ऐसे में अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ मिल सके इसका लक्ष्य निर्धारित करते हुए जिले के विभिन्न पंचायत में शिविर लगाया जा रहा है साथ ही-साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है ताकि लोग इस कल्याणकारी योजना से लाभान्वित हो सके

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now