---Advertisement---

सीजफायर उल्लंघन: दहशत में सीमा किनारे रहने वाले लोग, बंकर में गुजारी रात

On: October 27, 2023 3:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू के अरनिया सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पोस्ट पर गोलीबारी की। बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह सीजफायर फायर का उल्लंघन गुरुवार रात किया गया है। फिलहाल अभी भी दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान बीएसएफ की एक पोस्ट पर मोर्टार अटैक भी हुआ। हालांकि वह दीवार में फंस गया। वहीं इस फायरिंग में एक जवान और चार नागरिक घायल हो गए हैं। फायरिंग के बाद 50 से ज्यादा लोग हैं जो घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों (बंकरों) में आए, लोग आधी रात को भी जगे और डरे हुए थे।

कुपवाड़ा में 5 आतंकवादी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इस बौखलाहट में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है, भारतीय सेना सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल