---Advertisement---

झारखंड के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, 25 अगस्त तक भारी बारिश के आसार; कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

On: August 20, 2025 8:30 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: मौसम केंद्र रांची ने राज्य में अगले कई दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अगस्त को झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अगस्त से 25 अगस्त तक झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।


21 अगस्त – भारी बारिश का येलो अलर्ट

21 अगस्त को उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिले भी बारिश से प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

22 अगस्त – कई जिलों में बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट

22 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों – पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन उत्तर-मध्य इलाकों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

23 अगस्त – उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश

23 अगस्त को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के अलावा सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है। प्रभावित जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू रहेगा।

24 और 25 अगस्त – उत्तरी झारखंड में असर

24 और 25 अगस्त को झारखंड के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में खड़े होने से बचें और वज्रपात से सावधान रहें। किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि बारिश और तेज हवा को देखते हुए फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका