---Advertisement---

परसुडीह:मारपीट,एक गंभीर,माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा!पुलिस तैनात, स्थिति तनावपूर्ण

On: October 31, 2024 4:00 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों के बीच झड़प की खबर है। जहां लाठी डंडे पत्थर चले हैं। इस घटना में छोटू नमक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है और तीन लोगों को चोट लगने की बात बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों का कहना है कि दीपावली के दौरान जुआ खेल हो रहा था। इसी बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई पथराव की खबर है। मामला सांप्रदायिक रंग में रंगने जा रहा था लेकिन इस बात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी फैज अहमद, सिटी एसपी और लायन आर्डर अ डीएसपी मो. तौकीर आलम ने मोर्चा संभाला। स्थिति ना बिगड़े उसके लिए बेरिकेटिंग कर जवानों की तैनाती कर दी गई है।

दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि झारखंड बस्ती और मखदुमपुर के दो छोटे-छोटे बच्चों के बीच लड़ाई धीरे-धीरे बढ़ गई और विवाद और झगड़ा छुड़ाने आए छोटू नामक व्यक्ति के ऊपर पत्थर डंडा से हमला किया गया है। छोटू के कमर और सर पर गंभीर चोट लगने की बात बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत