---Advertisement---

हजारीबाग: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, अपराधी रुपयों से भरा थैला लूटकर भागे

On: April 15, 2025 9:06 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के इचाक थाना क्षेत्र में रांची-पटना मार्ग पर उच्च विद्यालय सिझुआ के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है और वह सल्फरनी पेट्रोल पंप का मैनेजर था। फायरिंग करने के बाद अपराधी रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। घटना आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैनेजर पैसे का कलेक्शन लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने मैनेजर से पैसा लूटने का प्रयास किया। मैनेजर ने जब इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने मैनेजर को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now