---Advertisement---

लातेहार : गारू प्रखंड के दो पंचायत के मुखिया बैठे हड़ताल पर, ठप हुआ योजना स्वीकृति और भुकतान कार्य

On: August 30, 2024 2:08 PM
---Advertisement---

गारू(लातेहार):- झारखण्ड प्रदेश मुखिया संघ द्वारा घोषित हड़ताल से गारू प्रखंड के बारेसांढ़ और मायापुर पंचायत का सरकारी योजना स्वीकृति और भुकतान कार्य ठप हो गया है. प्रखंड में कार्यरत प्रभारी मनरेगा बीपीओ मुकेश कुमार नें बताया कि दो पंचायत को छोड़कर बाकि पंचायत रुद, कोटाम, धाँगरटोला और करवाई चारो पंचायत के मुखिया मनरेगा में अपना कार्य कर रहे हैं.

वहीं झारखण्ड वार्ता से बातचीत में रुद पंचायत के मुखिया अजय टोप्पो नें कहा कि गांव भ्रमण के दौरान जनता से राय लेने के बाद खुद को हड़ताल से अलग किये हैं. उन्होंने बताया कि पंचायत में “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम होना है जिसमें अपनी पंचायत की जनता के बीच कार्य करेंगें.

वहीं धाँगरटोला पंचायत की मुखिया भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में ग्रामीणों का कार्य किया. प्रखंड कार्यालय में बारेसांढ़ एवं मायापुर पंचायत के ग्रामीणों का कार्य नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीण निराश लौट रहे हैं.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!