---Advertisement---

संत माईकल + 2 स्कूल, मुरी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

On: July 7, 2025 1:30 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- संत माईकल +2 स्कूल मुरी में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं स्कूल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था। छात्रों एवं शिक्षको ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

इस अभियान में आम , अमरूद,पीपल, बरगद, जामुन, नीम इत्यादि देशी एवं मौसमी पेड़ों का चयन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक पौधों को लगाया और उनकी देखभाल करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक राकेश कुमार ने छात्रों को संबोधित किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य सी. एल. प्रजापति ने बताया कि ये वृक्षा रोपण अभियान छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। इस अभियान के माध्यम से छात्रों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा बल्कि एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने और समुदाय के लिए कुछ करने की भावना भी विकसित की। इस कार्यकम में संयुक्ता सिंह देव,डॉली महतो,आस्था कुमारी, वि वेंकट राव, किशोर कुमार,अजय चिक बराईक, प्रीति लता मुंडू, प्रीति नंदा, वंदना कुमारी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन