---Advertisement---

बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के खिलाड़ी हैदराबाद रवाना

On: December 12, 2025 8:25 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी के खिलाड़ी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार देर शाम हैदराबाद रवाना हुए। कोच प्रकाश राम ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 18 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें झारखंड तीरंदाजी टीम के रूप में एकेडमी के कई प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हुए हैं।इंडियन राउंड में वर्षा खलको और तमन्ना चौधरी, कंपाउंड राउंड में मधुमिता कुमारी एवं अनीता कुमारी, जबकि रिकर्व राउंड में सुरभि पाल और आदित्य राय राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों के प्रस्थान के मौके पर एकेडमी के संरक्षक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, अध्यक्ष नेहा महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, ब्रजेश प्रसाद समेत स्थानीय खेल प्रेमियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की आशा जताई।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now