---Advertisement---

टोक्यो में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत,‌ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

On: August 29, 2025 10:36 AM
---Advertisement---

टोक्यो/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। पीएम मोदी को गायत्री मंत्र सुनाकर और शानदार पारंपरिक नृत्य की परफॉर्मेंस देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इसके बाद भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात की। पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा से मुलाकात करेंगे और 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती देना है

यह पीएम मोदी का जापान का आठवां दौरा है। टोक्यो हवाई अड्डे पर उनका स्वागत जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने किया। स्वागत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान विकासात्मक सहयोग को और गहराई देंगे और यह दौरा साझेदारी को नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

68 अरब डॉलर निवेश का लक्ष्य

जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जापानी सरकार इस यात्रा के दौरान भारत में 10 ट्रिलियन येन (लगभग 68 अरब डॉलर) के नए निवेश लक्ष्य की घोषणा कर सकती है। दोनों देशों के नेता इस पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह निवेश भारत-जापान के आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देगा और व्यापार एवं उद्योग के नए अवसर खोलेगा।

तकनीक और सुरक्षा पर जोर

वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सुरक्षा पर नए ढांचे, सेमीकंडक्टर निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पीएम मोदी जापान के सेंदई शहर भी जाएंगे, जहां वे एक अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का दौरा करेंगे।

वैश्विक मंच पर भारत की सक्रियता

जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत SCO में हमेशा सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाता आया है और आगे भी साझा चुनौतियों पर मिलकर काम करेगा।

भारत की भूमिका होगी और सशक्त

विशेषज्ञों का मानना है कि इस यात्रा से न केवल भारत-जापान साझेदारी और गहरी होगी, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका भी और अधिक सशक्त होगी। जापान के साथ बढ़ता सहयोग एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति को मजबूती देगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

चाईबासा:होटलों एवं रेस्टोरेंटों में साफ-सफाई व खाद्य गुणवत्ता को लेकर भाजपाई दुवारिका शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, NDA ने मारी बाजी, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग