---Advertisement---

कुख्यात अपराधी सागर लोहार समेत 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

On: December 16, 2023 3:19 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

सरायकेला-खरसावां:- पुलिस अधीक्षक, डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर सरायकेला के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने पुलिस टीम गठित कर, किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते कुख्यात अपराधी सागर लोहार समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सागर लोहार के अलावा गिरफ्तार 3 अपराधियों में राजू लोहार उर्फ़ भट्टा लोहार, तरणी दास और बबलु दास शामिल हैं।

अपराधियों के पास से तीन 7.62 एमएम के पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 राउंड जिंदा कारतूस, 0.315 बोर के दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। सागर लोहार के खिलाफ 27 केस और भट्टा लोहार के खिलाफ 7 केस दर्ज हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी