---Advertisement---

एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा पर गोली चलाने वाले शूटर बॉबी साव को पुलिस ने दबोचा

On: July 19, 2023 11:02 AM
---Advertisement---

रांची: एटीएस की टीम के द्वारा DSP नीरज कुमार पर गोली चलाने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के शूटर बॉबी साव को रामगढ़ में धर दबोचने की खबर है।

गौरतलब हो कि सोमवार को रामगढ़ के पतरातू में ATS की टीम और गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई थी जब एटीएस की टीम गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के एक गुर्गे को पकड़ने गई थी। इसी दौरान पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें‌ DSP नीरज कुमार और दरोगा सोनू साहू को गोली लगी थी।जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि एटीएस डीएसपी और दरोगा को गोली मारने से पुलिस महकमा सन्न रह गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी अजय कुमार ने सभी जिलों के एसपी, रेंज डीआईजी, प्रक्षेत्र आईजी को लेकर पुलिस मुख्यालय में बैठक कर रहे है। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है।

गौरतलब हो कि गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल से ही रंगदारी वसूली का खेल चला रहा है। रंगदारी नहीं मिलने पर अपने गैंग के गुर्गों से गोली चलवा देता है।हत्या की घटना को अंजाम देता है। व्यवसायियों में खौफ का माहौल है देश की गिरती कानून व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद