---Advertisement---

नाबालिक छात्रा की मांग में भरी सिंदूर, पुलिस ने दबोचा

On: December 22, 2024 4:58 PM
---Advertisement---

हजारीबाग :कटकमसांडी के ढौठवा में एक ऐसा मामला आया जो कि चर्चे में बना हुआ है। जहां स्कूल से लौट रहे नाबालिग छात्र की मांग में एक युवक ने जबरन सिंदूर डाल दिया है। नाबालिक लड़की के परिजनों ने इस संदर्भ में शिकायत कटकमसांडी थाना प्रभारी से की।थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बाद मे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।घटना की चर्चा पूरे कटकमसांडी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे

बताया जाता है है कि ढौठवा गांव के देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी ने इस गांव के अंतर जाति समाज की नाबालिक लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दी थी। घटना के बाद नाबालिग के परिजन व लड़की ने थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। घटना के बाद युवक को न्यायायिक हिरासत भेज दिया। वहीं नाबालिग को उसके परिजन को सौंप दिया गया है। कटकमसांडी राजवल्लभ कुमार ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही