---Advertisement---

तालाब में मिला युवक का शव,जाँच में जुटी पुलिस

On: January 16, 2026 8:44 AM
---Advertisement---

मुरी:-मुरी ओ पी क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार के दिन मुरी गोला मुख्य पथ के समीप बांसारुली गांव जाने वाली रास्ता के किनारे तालाब में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला।शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पंचनामा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया।शव की पहचान असुरकोड़ा निवासी इंदेल लोहरा(26),पिता रामस्वरूप लोहरा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक 13 जनवरी को अपनी पत्नी से नशे की हालत में झगड़ा कर रात में 11 बजे घर से निकला था और पुनः घर वापस नहीं आया।बतातें चलें कि मृतक मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था और विगत 25 वर्षों से असुरकोड़ा में अपने रिश्तेदार के साथ रहता था एवं रांची में राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है और बताया की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग