---Advertisement---

परसुडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: April 5, 2025 11:53 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह के छोलागोड़ा इलाके में पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई. युवक की पहचान परसुडीह के गोबरा टोला निवासी दामू सरदार (33) के रूप में की गई है. घटना के समय वह अपने मामा के घर पर था. घटना के बाद परिवार के लोगों ने ममेरा भाई पर ही पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कल देर रात ममेरा भाई साजो सरदार अपने कुछ साथियों के साथ छोलागोड़ा में आया हुआ था. आरोप लगाया कि साजो ने उसके साथ मारपीट की थी. इसके बाद सभी वहां से भाग गए थे.

सूचना पाकर जब परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची तब देखा कि शव पड़ा हुआ है. उसके शरीर से खून भी निकल रहा था. इस कारण से परिवार के लोगों का कहना है कि दामू की पीट-पीटकर हत्या की गई है. परसुडीह पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!